यूटिलिटी

यहां महिलाओं को एक साथ मिलेंगे दो किस्तों के पैसे, सरकार ने की बड़ी घोषणा

महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लाड़की बहिन योजना भी ऐसी ही एक योजना है। योजना के तहत महाराष्ट्र में मौजूद महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने लाड़की बहिन योजना के संबंध में एक आवश्यक घोषणा की है। घोषणा के अनुसार लाड़की बहिन योजना में शामिल महिलाओं को 8 मार्च 2025 यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एक साथ दो किस्तों के पैसे जारी किये जायेंगे।

Image

यहां महिलाओं को एक साथ मिलेंगे दो किस्तों के पैसे

Photo : iStock

Ladki Bahin Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा भी बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लाड़की बहिन योजना भी ऐसी ही एक योजना है। योजना के तहत महाराष्ट्र में मौजूद महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने लाड़की बहिन योजना के संबंध में एक आवश्यक घोषणा की है।

एक साथ मिलेंगे 3000 रुपये

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि लाड़की बहिन योजना के तहत महाराष्ट्र में मौजूद महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने बजट सत्र के दौरान महत्त्वपूर्ण घोषणा की है। घोषणा के अनुसार लाड़की बहिन योजना में शामिल महिलाओं को 8 मार्च 2025 यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एक साथ दो किस्तों के पैसे जारी किये जायेंगे। योजना में शामिल महिलाओं को फरवरी और मार्च की किस्त के पैसे एक साथ भेजे जायेंगे और इस तरह 8 मार्च 2025 को महिलाओं के बैंक अकाउंट में एक साथ 3000 रुपये ट्रान्सफर किये जायेंगे।

महिला दिवस की जोरों से तैयारी

जहां लाड़की बहिन योजना में शामिल महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक साथ 2 किस्तों के पैसे ट्रान्सफर किये जायेंगे, वहीं अन्य राज्य सरकारों द्वारा भी इस दिन की खास तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो झारखंड की राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मंईयां सम्मान योजना की किस्त भी इसी दिन जारी की जा सकती है। इसके साथ ही दिल्ली की महिलाओं को भी 8 मार्च 2025 को तोहफा मिल सकता है और उनके बैंक अकाउंट में भी 2500 रुपये ट्रान्सफर किये जा सकते हैं। यह घोषणा दिल्ली में बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा की गई है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article