Flipkart-Amazon मेगा फेस्टिव सेल शुरू: जानें कहां मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट? AI की मदद से बेस्ट डील ऐसे लें

फ्लिपकार्ट और अमेजन प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे उत्पाद 50-80% की बंपर छूट मिल रही है। नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन और लैपटॉप पर भी लगभग 15-20% की छूट मिल रही है।

त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल लौट आया है। आज से इन दोनों सेल की शुरुआत हो गई है। इस बार का सेल काफी खास है क्योंकि जीएसटी कटौती का लाभ तमाम कंपनियां उपभाक्ताओं को दे रही है। इससे टीवी, एसी, मोबाइल, फ्रिज से लेकर कपड़े, जूते की कीमत कम हो गई है। वहीं, ई—कॉमर्स कंपनियां अपनी ओर से बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ऐसे में अगर आप अपनी जरूरत का कोई सामान इन दोनों प्लेटफॉर्म से खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको बेस्ट बचत का तरीका बता रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि कहां आपको ज्यादा डिस्काउंट मिल सकता है। साथ ही आप AI की मदद से कैसे बेस्ट डील पता कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट और अमेजन

फ्लिपकार्ट और अमेजन (Flipkart and Amazon)

50-80% की मिल रही बंपर छूट

दोनों प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे उत्पाद 50-80% की बंपर छूट मिल रही है। नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन और लैपटॉप पर भी लगभग 15-20% की छूट मिल रही है। इसके अलावा, दोनों प्लेटफॉर्म बैंक ऑफर्स, कैशबैक डील्स और एक्सचेंज बोनस के जरिए अतिरिक्त बचत की पेशकश कर रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि बेस्ट डी या बचत बढ़ाने के लिए, ग्राहकों को दोनों ई-कॉमर्स दिग्गजों द्वारा दिए जा रहे ऑफर्स की तुलना करनी चाहिए। एमआरपी पर शुरुआती छूट देखने के बाद, ग्राहकों को यह भी देखना चाहिए कि कौन से बैंक ऑफर्स उन्हें सबसे अच्छा सौदा दिला सकते हैं।

End of Feed