आपके शहर में कहां है Aadhaar Center? Pin Code डालते ही चुटकियों में चल जाएगा पता, जानें प्रॉसेस

UIDAI आधार धारकों को आधार अपडेट कराने की सुविधा देता है। अगर आपको नहीं मालूम है कि आपके शहर में आधार केंद्र कहां है तो आप आसानी से इसका पता लगा सकते हैं। आइए आपको इसका स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस बताते हैं।

How to Find Aadhaar Center: आधार कार्ड आज के समय एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। चाहे बच्चों के स्कूल में एडमीशन की बात हो या फिर जॉब ज्वाइनिंग की बात हो हर जगह आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। बिना आधार कार्ड के बैंक अकाउंट भी नहीं ओपन किया जा सकता है। इसके साथ ही अगर आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो भी आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। अगर हमारे आधार कार्ड में कोई गड़बड़ी होती है तो इससे हमारे कई सारे काम रुक सकते हैं। इसलिए UIDAI करोड़ों ग्राहकों को आधार अपडेट की सुविधा भी देता है। आपको आधार अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर जाना होता है। अगर आपको नहीं मालूम की आपके शहर में आधार सेंटर कहां है तो हम आपको इसे पता लगाने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

Aadhaar Center (1)

आधार केंद्र का आप घर बैठे आसानी से पता लगा सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

सबसे पहले बता दें कि आधार कार्ड में 12 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है। आधार में मौजूद नंबर की सीरीज हर एक आधार के लिए यूनिक होती है। आधार कार्ड में हमारी कई सारी पर्सनल डिटेल्स मौजूद होती हैं। कई बार हमें आधार कार्ड में गलत डिटेल्स को अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर जाना होता है। लेकिन तब सबसे बड़ी परेशानी होती है जब हमें यह भी नहीं मालूम होता कि आधार केंद्र कहां है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके शहर के आधार केंद्र का आप आसानी से पता लगा सकते हैं।

End of Feed