Vote From Home: घर से ही वोट डाल सकते हैं ऐसे लोग, चुनाव आयोग ने किया है खास इंतजाम, जानें तरीका

Vote From Home:मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस विकल्प का ऐलान किया है। राजीव कुमार ने कहा कि आम तौर पर ट्रेंड यह रहा है कि वरिष्ठ नागरिक प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं और बूथ तक जाना भी चाहते हैं। लेकिन कई बार उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Vote From Home: देश में लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने देश के सुपर सीनियर सिटीजन यानी 85 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति डाक मतपत्र का ऑप्शन चुन सकते हैं और अपना वोट घर से ही डाल सकते हैं। साथ ही दिव्यांग नागरिक भी घर से वोट डालने के लिए डाक मतपत्र का विकल्प चुन सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस विकल्प का ऐलान किया है। राजीव कुमार ने कहा कि आम तौर पर ट्रेंड यह रहा है कि वरिष्ठ नागरिक प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं और बूथ तक जाना भी चाहते हैं। लेकिन कई बार उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमने इस बार उन्हें अपने घर से ही मतदान करने का विकल्प दिया है।

vote from home

मतदाताओं की संख्या

चुनाव आयोग के अनुसार, इस सुविधा का लाभ 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व्यक्ति भी उठा सकते हैं। दोनों श्रेणियों के मतदाताओं को चुनाव अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के भीतर चुनाव आयोग के पास फॉर्म 12 डी दाखिल करना होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि 10 मार्च 2024 तक देश में 85 साल से ऊपर के 81,87,999 वरिष्ठ नागरिक मतदाता और 100 साल से ऊपर के 2,18,442 मतदाता हैं।

End of Feed