अब बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, LPG संकट के बीच सरकार सख्त, घर बैठे ऐसे करें LPG e-KYC

मंत्रालय सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC पूरा करना अनिवार्य है। मंत्रालय के अनुसार यह प्रक्रिया गैस कनेक्शन की सही पहचान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है। उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द अपना e-KYC पूरा करने की अपील की गई है।

LPG e-KYC: देश में गैस की किल्लत के बीच सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) ने शनिवार की रात को कहा कि सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC पूरा करना अनिवार्य है। मंत्रालय के अनुसार यह प्रक्रिया गैस कनेक्शन की सही पहचान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है। उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द अपना e-KYC पूरा करने की अपील की गई है।

सरकार ने LPG के लिए e-KYC किया अनिवार्य, इसके बिना नहीं मिलेगा गैस, घर बैठे ऐसे करें

E KYC Now Mandatory For All Domestic LPG Consumers

मोबाइल ऐप से घर बैठे पूरी होगी प्रक्रिया

मंत्रालय ने बताया कि उपभोक्ता अपने-अपने ऑयल मार्केटिंग कंपनी के मोबाइल ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप की मदद से घर बैठे ही आधार सत्यापन कर सकते हैं। इसके लिए स्मार्टफोन के कैमरे से फेस ऑथेंटिकेशन किया जाता है। अगर किसी उपभोक्ता को प्रक्रिया में दिक्कत आती है, तो वह अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर सकता है या टोल-फ्री हेल्पलाइन पर सहायता ले सकता है।

End of Feed