December Holiday List: साल 2022 अपने आखिरी पड़ाव पर है। दिसंबर के महीने ने दस्तक दे दी है। दिसंबर का महीना फैमिली के साथ छुटटियां मनाने के लिए परफेक्ट माना गया है। नए साल के स्वागत के लिए लोग अलग-अलग जगहों पर जाते हैं। दिसंबर में इस साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। इसके अलावा नए साल की भी छुट्टी होती है। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में कई त्योहारों के लिए अलग छुट्टियों का प्रावधान है। जानिए दिसंबर महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
December Holidays
दिसंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें चार रविवार भी शामिल हैं। तीन दिसंबर को सेट जेवियर फेस्ट मनाया जाएगा। इस मौके पर गोवा के सारे बैंक बंद होंगे। इसके अगले दिन चार दिसंबर को रविवार है। 10 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार है। इस मौके पर भी पूरे देश में बैंक बंद होंगे। 11 दिसंबर को रविवार के मौके पर बैंक बंद रहेगा। 12 दिसंबर को मेघालय में पा तगान नेंगमिंजा संगम त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर राज्य के बैंक बंद रहेंगे। 12 दिसंबर के बाद 18 दिसंबर को रविवार के दिन बैंक बंद रहेंगे।
रविवार को है क्रिसमस
गोवा लिबेरशन डे 19 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान गोवा के सारे बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 19 दिसंबर को रविवार की छुट्टी है। इस साल क्रिसमस 25 दिसंबर रविवार को है। ऐसे में क्रिसमस की छुट्टी 24 दिसंबर को मिल सकती है। इस दिन चौथे और आखिरी शनिवार भी है। क्रिसमस के अगले दिन 26 दिसंबर को नागालैंड, मिजोरम, सिक्कम और मेघालय में नामसूंग मनाया जाएगा। इस मौके पर भी छुट्टी होगी। 29 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती है। इस मौके पर चंडीगढ़ के बैंक बंद रहेंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर 3 दिसंबर,4 दिसंबर, 10 दिसंबर, 11 दिसंबर, 18 दिसंबर, 24 दिसंबर और 25 दिसंबर के दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आपको बैंक के काम निपटाने हैं तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
