Cyber Fraud के इस नए तरीके ने बढ़ाई चिंता, घर बैठे पैसा कमाने के चक्कर में लुट गई सारी कमाई

Work from Home Cyber Fraud: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाला एक शख्स आसानी से जालसाजों के जाल में फंस गया। ऑनलाइन ठगों ने पहले शख्स को घर से काम करके मोटी कमाई करने का लालच देकर फंसाया। फिर और भी ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर 1.82 लाख रुपये ठग लिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • तेजी से बढ़ रहे WFH साइबर फ्रॉड के मामले
  • दिल्ली से सटे नोएडा से सामने आया नया मामला
  • साइबर क्रिमिनल्स ने शख्स से ठग लिए 1.8 लाख

Work from Home Cyber Fraud: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि डिजिटल इंडिया में आम आदमी के कई काम काफी आसान हो गए हैं। लेकिन तेजी से डिजिटल हो रहे देश में तेजी से साइबर फ्रॉड के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी देश में साइबर फ्रॉड के मामले काबू में नहीं आ रहे हैं। दिल्ली से सटे नोएडा से साइबर फ्रॉड का एक ताजा मामला सामने आया है। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर 73 में रहने वाले एक व्यक्ति से अज्ञात साइबर ठगों ने ऑनलाइन जॉब के नाम पर 1,82,600 रुपए की ठगी कर ली।

cyber fraud, cyber crime, noida, work from home, up police

ठगा हुआ महसूस होने के बाद शख्स ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है

घर बैठे मोटी कमाई करने के लालच में फंसा शख्स

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सेक्टर 73 में रहने वाले मलिक तहसीम अहमद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले उनके वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले लोगों ने उनसे कहा कि वे घर बैठे ऑनलाइन काम करके मोटी रकम कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हें एक वेबसाइट से जोड़ा और यूट्यूब पर वीडियो लाइक करने के लिए प्रति वीडियो 50 रुपए देने की बात कही।

End of Feed