CJP Protest Update: दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन के अलावा लाजपत नगर-CP मार्केट रहेंगे बंद, अलर्ट जारी

दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP प्रदर्शन के चलते 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा दिल्ली आने वाली तमाम ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि मेट्रो और रेलवे के अलावा कल क्या-क्या बंद रहेगा?

दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद करने का फैसला लिया गया है। वहीं, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाली ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा। इसके अलावा शराब की खुदरा दुकानें बंद रहेंगी। ऐसे में अगर आप कल दिल्ली में बैंक, मेट्रो, ट्रेन या किसी अन्य जरूरी काम से बाहर निकलने वाले हैं, तो पहले सेवाओं की स्थिति जान लेना बेहतर होगा।

Delhi Protest

सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो स्टेशन बंद करने पर क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो स्टेशन बंद करने पर क्या कहा?

दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी सवाल उठाए। सुनवाई के दौरान अदालत ने चिंता जताई कि इस तरह के प्रतिबंधों से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और आजीविका प्रभावित हो सकती है। अदालत ने कहा कि सभी चीजें बंद नहीं की जा सकतीं और यह भी ध्यान रखना होगा कि हर व्यक्ति के पास निजी वाहन नहीं होता। बड़ी संख्या में लोग आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हैं।

End of Feed