Balika Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार उठाएगी बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्चा, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 18, 2022, 01:52 PM IST

Balika Samriddhi Yojana application: ‘बालिका समृद्धि योजना’ (BSY)। जिसे 2 अक्टूबर 1997 को केंद्र सरकार द्वारा समाज में लड़कियों के लिए सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

Balika Samriddhi Yojana application: बेटी है तो कल है, वाकई ये बात शत प्रतिशत बिल्कुल सही है। कोई भी समाज, कोई भी देश बेटियों, महिलाओं के बिना चल ही नहीं सकता है। लेकिन बजाय इसके देश और दुनिया में महिलाओं को जिंदा रहने से लेकर मूल अधिकारों की प्राप्ति तक के लिए लड़ाई करनी पड़ती है। उनकी इन्हीं मुश्किलों को कुछ आसान करने के लिए और बेटियों के अच्छे जीवन, परवरिश और विकास के लिए भारत सरकार, अक्सर कारगर योजनाओं को लागू करने के लिए अग्रसर रहती है।

Balika Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार उठाएगी बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्चा, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

बिटिया की अच्छी जिंदगी के लिए ऐसी ही एक योजना है ‘बालिका समृद्धि योजना’ (BSY)। जिसे 2 अक्टूबर 1997 को केंद्र सरकार द्वारा समाज में लड़कियों के लिए सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले परिवारों को भारत सरकार द्वारा लाभ दिया जाएगा। साथ ही ये योजना सिर्फ उन परिवारों के लिए है, जिनके घर में 15 अगस्त 1997 के बाद बेटी का जन्म हुआ हो। योजना के तहत अधिकतम एक परिवार की दो बेटियां ही लाभ ले सकती हैं।

End of Feed