WhatsApp से अब शेयर हो सकती हैं 2GB तक की Files, जानें पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स की साइज लिमिट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 03:46 PM IST

WhatsApp ने हाल ही में फाइल शेयरिंग के लिए लिमिट को बढ़ाकर 2GB तक किया है। यानी अब यूजर्स वॉट्सऐप के जरिए 2GB तक की साइज वाली फाइल्स को शेयर कर सकते हैं।

WhatsApp से अब शेयर हो सकती हैं 2GB तक की Files, जानें पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स की साइज लिमिट

WhatsApp ने हाल ही में फाइल शेयरिंग के लिए लिमिट को बढ़ाकर 2GB तक किया है। यानी अब यूजर्स वॉट्सऐप के जरिए 2GB तक की साइज वाली फाइल्स को शेयर कर सकते हैं। इस बीच हम Gmail और Outlook जैसे कुछ पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स की साइज लिमिट के बारे में आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

Gmail 

जीमेल एक पॉपुलर ई-मेल सर्विस है। इसके जरिए यूजर्स 25MB तक की साइज वाली फाइल्स को अटैचमेंट के जरिए भेज सकते हैं। इसके जरिए फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट जैसे किसी भी तरह की फाइल्स को भेजा सकता है। हालांकि, यूजर्स गूगल ड्राइव की मदद से इससे भी बड़ी साइज की फाइल्स को भी शेयर सकते हैं। 

Microsoft Outlook

माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक के जरिए यूजर्स 20MB तक की साइज वाली फाइल्स को अटैच कर कर सकते हैं। जीमेल की ही तरह इसमें OneDrive अटैचमेंट का ऑप्शन भी मिलता है। 

Telegram

टेलीग्राम पहला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है, जिसने 2GB तक की साइज वाली फाइल्स को शेयर करने का ऑप्शन दिया था। ऐप के जरिए यूजर्स ग्रुप्स या चैट्स में फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स शेयर कर सकते हैं। 

Signal 

इस ऐप में यूजर्स को फाइल शेयरिंग के लिए 200MB तक की लिमिट मिलती है। लेकिन, ये लिमिट हर फाइल के हिसाब से अलग-अलग है। उदाहरण के तौर पर बात करें तो यूजर्स इसमें 6MB तक की साइज की फोटो, 200MB तक की साइज वाली वीडियो और 100MB तक की साइज वाली फाइल्स को शेयर कर सकते हैं। 

Instagram 

इंस्टाग्राम में यूजर्स DM के जरिए फोटोज और वीडियोज भेज सकते हैं। यहां लिमिट 650MB तक तय की गई है। 

Facebook Messenger

फेसबुक मैसेंजर के जरिए यूजर्स को फाइल्स शेयर करने के लिए 25MB तक की साइज लिमिट मिलती है। 

Linkedin

लिंक्डइन के लिए फाइल शेयरिंग की लिमिट 100MB तक है। 

End of Article