एलपीजी संकट के बीच दिल्ली में इस सिलेंडर पर लगी रोक, जानें आप पर क्या होगा असर?

अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। एलपीजी को लेकर बढ़ रहे पैनिक के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा नियम लागू किया है, नई वितरण नीति के तहत सबसे बड़ा झटका उन लोगों को लगा है जो छोटे यानी 5 किलो वाले सिलेंडरों का इस्तेमाल करते थे।

राजधानी दिल्ली में गहराते ऊर्जा संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग के बीच, सरकार ने एलपीजी (LPG) वितरण को लेकर एक बेहद सख्त और नई नीति लागू कर दी है। यह कदम दिल्ली में गैस की भारी किल्लत को नियंत्रित करने और कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। नई वितरण नीति के तहत सबसे बड़ा झटका उन लोगों को लगा है जो छोटे यानी 5 किलो वाले सिलेंडरों का इस्तेमाल करते थे। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री और वितरण पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके पीछे मुख्य कारण इन छोटे सिलेंडरों का असुरक्षित तरीके से रिफिल होना और कमर्शियल इस्तेमाल में इनकी बढ़ती अवैध खपत को बताया जा रहा है।

LPG Cylinder

कमर्शियल गैस की सप्लाई नियंत्रित रहेगी

दिल्ली सरकार और तेल कंपनियों के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है कि अब शहर में गैस की 'राशनिंग' की जाएगी। नई नीति के अनुसार, कमर्शियल गैस की सप्लाई को पूरी तरह से नियंत्रित कर दिया गया है। अब किसी भी रेस्टोरेंट, होटल या औद्योगिक इकाई को उनकी सामान्य खपत के मुकाबले केवल एक सीमित हिस्सा ही उपलब्ध कराया जाएगा। अगर किसी संस्थान को अपनी तय सीमा से अधिक गैस की जरूरत है, तो उन्हें इसके लिए विशेष अनुमति लेनी होगी और अपनी जरूरत का ठोस प्रमाण देना होगा। इस सख्त नियंत्रण का सीधा असर दिल्ली के खान-पान उद्योग पर पड़ने वाला है, जहां गैस की कमी के कारण संचालन लागत बढ़ने की आशंका है।

End of Feed