आधार कार्ड Free में अपडेट करने का आज आखिरी मौका, जानिए किन लोगों के लिए है सबसे ज्यादा जरूरी

Aadhaar Card Update: UIDAI ने देश के सभी आधार कार्ड होल्डरों से अपना आधार कार्ड अपडेट करने की अपील की है। यूआईडीएआई ने कहा है कि अगर किसी नागरिक ने पिछले 10 साल में एक बार भी अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है तो वे अपना आधार कार्ड जरूर अपडेट करा लें।

Aadhaar Card Update: आज के समय आधार कार्ड हमारा सबसे महत्वपूर्ण और सबसे अहम डॉक्यूमेंट बन चुका है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आधार कार्ड की शक्ति वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से भी ज्यादा हो चुका है। देशभर के नागरिकों के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली सरकारी संस्था UIDAI ने लोगों से अपना आधार कार्ड अपडेट करने की अपील की है। यूआईडीएआई ने कहा है कि अगर किसी नागरिक ने पिछले 10 साल में एक बार भी अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है तो वे अपना आधार कार्ड जरूर अपडेट करा लें। UIDAI ने कहा है कि नागरिक अपनी आईडी प्रूफ और अड्रेस प्रूफ से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर अपना आधार कार्ड वैलिडेट कर सकते हैं।

aadhaar card, uidai, aadhaar, aadhaar number

फ्री में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आज है आखिरी तारीख

फ्री में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आज है आखिरी तारीख

बताते चलें कि UIDAI ने ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की सुविधा बिल्कुल फ्री कर रखी है। UIDAI ने ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की फ्री सुविधा 15 मार्च को शुरू की थी, जिसका आज यानी 14 जून आखिरी दिन है। अगर आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना हो चुका है और आपने अभी तक एक बार भी अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है तो जल्द से जल्द UIDAI के पोर्टल myaadhaar.uidai.gov.in पर जा सकते हैं।

End of Feed