होटल चेक-इन का बदल गया तरीका: अब आधार की फोटोकॉपी नहीं, बस स्कैन करें QR Code और पाएं रूम

Aadhaar QR code for Hotel check-in: होटल चेक-इन के दौरान पहचान पत्र (ID Proof) की फोटोकॉपी देने और लंबी कागजी कार्यवाही का समय अब पुराना हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के Aadhaar ऐप ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित बना दिया है। अब यात्री अपने स्मार्टफोन में मौजूद आधार ऐप के जरिए क्यूआर कोड (QR Code) स्कैन करवाकर अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं।

Aadhaar QR code for Hotel check-in: आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान से जुड़ा सरकारी डॉक्यूमेंट है। घर से बाहर निकलने पर हर दूसरे काम में इस सरकारी डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल होता है। वहीं बात जब होटल में चेक इन करने की आती है तो गेस्ट को अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए फिजिकल आधार कार्ड या आधार कार्ड की फोटो कॉपी की जरूरत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अब होटल में चेक-इन के लिए भी फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत नहीं होगी। जी हां, इसके लिए आप अपने फोन में मौजूद आधार ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Hotel check-in

होटल में चेक-इन का बदल गया अब तरीका (Photo: iStock)

होटल में चेक-इन के लिए QR Code

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने हाल ही में नया आधार ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप को आप अपने एंड्रॉइड फोन के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में आधार कार्ड होल्डर को एक क्यूआर कोड की सुविधा मिलता है। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर होटल में व्यक्ति की पहचान को वेरिफाई करवाया जा सकता है। एक बार गेस्ट की पहचान वेरिफाई हो जाती है तो वह आसानी से होटल में चेक-इन कर सकता है।

End of Feed