कहीं आपके आधार का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, चुटकियों में ऐसे करें चेक

Aadhaar Authentication history: क्या आप जानते हैं कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India) यानी यूआईडीएआई की ओर से आधार कार्ड धारकों को आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री (Aadhaar Authentication history) की एक खास सुविधा दी जाती है। इस सुविधा के साथ आप अपने आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल होने की जानकारी पा सकते हैं।

Aadhaar Authentication history: आधार कार्ड भारतीय नागिरकों के लिए पहचान प्रमाणित करने का एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। आप भी आधार कार्ड इस्तेमाल करते होंगे। क्या आपके जेहन में भी आपके आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल होने को लेकर सवाल आता है। क्या आपको भी लगता है कि कहीं जाने-अनजाने आपकी पहचान को सत्यापित करने वाले इस डॉक्यूमेंट का कोई मिसयूज तो नहीं कर रहा? अगर हां, तो आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India) यानी यूआईडीएआई के एक खास सुविधा के साथ टेंशन फ्री हो सकते हैं। दरअसल, बहुत कम आधार कार्ड होल्डर को जानकारी होगी कि यूआईडीएआई की ओर से नागरिकों को आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री (Aadhaar Authentication history) की सुविधा दी जाती है।

Aadhaar Authentication history

आपके आधार का कौन कर रहा इस्तेमाल (Photo: iStock)

क्या है आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री

इसे आसान भाषा में समझाएं तो कुछ यू समझिये कि इस सुविधा के साथ आप यह जान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड पिछले 6 महीनों में कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है। इतना ही नहीं, अगर आप पाते हैं कि आपका आधार कार्ड आप के अलावा भी कोई दूसरा इस्तेमाल कर रहा है तो आप इसकी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। आप एक बार में 50 ट्रांजैक्शन (लेनदेन) को चेक कर सकते हैं।

End of Feed