162 नई पूजा स्पेशल ट्रेन का ऐलान, अब कुल 580 ट्रेनें यूपी-बिहार जाने के लिए तैयार, यहां देखें टाइमिंग और बुक करें टिकट

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुक करने से पहले ट्रेन के दिन, समय, ठहराव और संचालन अवधि की जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से जरूर जांच लें। इससे त्योहार के समय यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी।

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने तैयारी तेज कर दी है। त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने 162 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। इसके साथ ही त्योहारी सीजन के लिए सेंट्रल रेलवे की स्पेशल ट्रेन सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 580 हो गई है। इन ट्रेनों को अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों को कन्फर्म टिकट और घर पहुंचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकें।

Special Train

162 नई पूजा स्पेशल ट्रेन का ऐलान/Photo-AI

162 नई सेवाओं के साथ कुल 580 स्पेशल ट्रेनें

सेंट्रल रेलवे के मुताबिक आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर कुल 580 स्पेशल ट्रेन सेवाएं संचालित की जाएंगी। इनमें नई जोड़ी गई 162 सेवाएं भी शामिल हैं। दुर्गापूजा के बाद दिवाली और फिर छठ के दौरान खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। ऐसे में अतिरिक्त सेवाओं से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed