छोटे बच्चे ने की सेना के जवानों जैसी परेड, वीडियो देख लिटिल चैंप पर करेंगे गर्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 01:33 PM IST

Little Boy Parade Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो धांसू अंदाज में परेड करते हुए नजर आ रहा है। बच्चे को देखने के बाद कई लोग कह रहे हैं बड़ा होकर पक्का फौजी बनेगा।

Little Boy Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोगों का दिल बाग-बाग हो जाता है और बार-बार उस वीडियो को देखने का मन करता है। इसी कड़ी में एक बच्चे का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। आलम ये है कि लोग बच्चे की मासूमियत पर फिदा हो गए हैं। वीडियो में मासूम बच्चा जवानों जैसी परेड करते हुए दिख रहा है। आवाज सुनते ही जिस अंदाज में वो परेड कर रहा है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि बड़ा होकर यह पक्का फौजी बनेगा। तो आप भी इस वीडियो में देखें बच्चे का धांसू अंदाज।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!