अजब: महिला ने चॉकलेट से बना दी भगवान गणेश की मूर्ति, 200 से ज्यादा बेल्जियन Chocolate का किया इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 05:00 PM IST

Chocolate Ganesha Idol: भगवान गणेश की ईको फ्रेंडली मूर्तियां बनाने का चलन बढ़ा है। गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाली शिल्पा भट्ट ने अपने ग्राहकों को एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए चॉकलेट के गणेश की तकरीबन 10 प्रतिमा बनाई है।

नई दिल्ली: देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह देखा जा सकता है। इस खास मौके पर अलग-अलग जगहों पर गणेश जी  की खूबसूरत मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। इन दिनों गणेशजी की ईको फ्रेंडली मूर्तियां बनाने का चलन बढ़ गया है। गुजरात अपने अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता है। गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाली शिल्पा भट्ट पिछले कई सालों से अपनी कलाकारी से चॉकलेट की इको फ्रैंडली गणेश प्रतिमा बना रही है। इस बार भी शिल्पा ने अपने ग्राहकों को एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए चॉकलेट के गणेश की तकरीबन 10 प्रतिमा बनाई है। 

इस खास चॉकलेट गणपति को बनाने में 5 से 10 दिनों समय लगा है, सिर्फ यही नहीं, इस स्पेशल मूर्ति को तैयार करने में 200 से ज्यादा बेल्जियन डार्क चॉकलेट एवम व्हाइट चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। गणपति बप्पा की इस चॉकलेट मूर्ति का विसर्जन दूध में या गर्म पानी में किया जाएगा. उसके बाद इसे प्रसाद स्वरूप में गाय माता को दे दिया जाता है साथ ही गार्डन या पौधों को यह विसर्जित किया भी जाता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!