OMG: खबर पढ़ते-पढ़ते महिला एंकर के मुंह में आ गई मक्खी, फिर जो किया देखकर हैरान रह जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 02:47 PM IST

News Anchor Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि फराह आराम से न्यूज पढ़ रही हैं। इसी बीच अचानक एक मक्खी उड़ते हुए आती है और उनके मुंह में घुस जाती है। इसके बाद जो होता है वह वाकई चौंकाने वाला है।

OMG: खबर पढ़ते-पढ़ते महिला एंकर के मुंह में आ गई मक्खी, फिर जो किया देखकर हैरान रह जाएंगे
Photo Credit: Twitter

News Anchor Video: कई बार बोलते समय इंसान के मुंह में मक्खी अथवा कोई छोटा कीड़ा घुस जाता है। यह अक्सर हमारे साथ होता है, लेकिन लाइव टीवी पर किसी एंकर के साथ यह घटना हो जाए तो यह काफी मजेदार बात लगती है। कनाडा की एक न्यूज एंकर के साथ हाल ही में ऐसा ही एक फनी वाकया हुआ। वह खबर पढ़ रही थी तभी उसके मुंह में बोलते-बोलते एक मक्खी घुस गई। इसके बाद उसका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कनाडा के ग्लोबल न्यूज की एंकर फराह नासीर (Farah Nasser) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो देखकर लोग लोट-पोट हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फराह आराम से न्यूज पढ़ रही हैं। इसी बीच अचानक एक मक्खी उड़ते हुए आती है और उनके मुंह में घुस जाती है। इसके बाद जो होता है वह वाकई चौंकाने वाला है। दरअसल, मक्खी घुसने के बाद भी फराह वहां से उठती नहीं हैं और किसी तरह खुद को संभालती हैं। देखें वीडियो- 

मक्खी को थूकती नहीं है एंकर

बता दें कि फराह इस दौरान पाकिस्तान में बाढ़ का हाल बता रही थीं। वह बोल रही थीं कि पाकिस्तान ने ऐसा मानसून पहले कभी नहीं देखा है। वहां लगातार 8 हफ्तों से बारिश हो रही है। देश में आपातकल लागू किया गया है। जैसे ही एंकर लागू शब्द बोलती है, वैसे ही उसके मुंह में मक्खी घुस जाती है। इससे उसके हावभाव बदल जाते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात है कि एंकर मक्खी को थूकती नहीं है, बल्कि सीधा निगल जाती है। इसके बाद वह फिर से बोलने लगती हैं। फराह ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'आज मैंने ऑन एयर एक मक्खी निगल ली। वीडियो इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि इन दिनों सबको हंसने की जरूरत है।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!