VIDEO: दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज, स्टेज पर ही लगाने लगे पुश-अप, लोग बोले-'ये तो फिटनेस वाली शादी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 10:30 AM IST

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

VIDEO: दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज, स्टेज पर ही लगाने लगे पुश-अप, लोग बोले-'ये तो फिटनेस वाली शादी'
Photo Credit: Instagram

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के भी एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे भी देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। शादी का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में अपनी शादी में दूल्हा-दुल्हन पुश अप्स मारते हुए नजर आए। दूल्हा-दुल्हन का ये अंदाज लोगों को पसंद भी आ रहा है और हैरानी भी हो रही है। 

आज कल शादी का ट्रेंड  काफी बदल रहा है। हर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) अपनी शादी को यादगार और खास बनाना चाहते हैं। इसके लिए काफी पैसे भी खर्च किए जाते हैं। वहीं, कुछ कपल तो ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किस तरह दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पुश-अप्स लगा रहे हैं। बड़ी बात ये है कि दोनों एक-दूसरे जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। कुछ लोगों को दूल्हा-दुल्हन का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। जबकि, कुछ लोग इसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। देखें वीडियो...

कपल का धांसू अंदाज

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ गए होंगे। क्योंकि, इस तरह सज-धजकर कौन पुश-अप मारता है। अब यह मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bridal_lehenga_designn'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, कई लोगों का कहना है कि ये कपल तो 'फिटनेस प्रेमी' लग रहे हैं। वहीं, कई लोग इस कपल की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!