Viral Video: अचानक खंभे से टकराई ट्रॉली, तो जल पड़ी स्ट्रीट लाइट, लोग बोले- 'भारत में कुछ भी हो सकता है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2021, 11:00 AM IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं भीड़भाड़ वाली सड़क पर एक ट्रॉली तेज रफ्तार में उल्टा जा रही होती है। उसे पकड़ने के लिए काफी लोग पीछे-पीछे दौड़ रहे होते हैं। लेकिन, अचानक चौराहे पर वह बिजली के खंभे से जा टकराती है।

 Viral Video: अचानक खंभे से टकराई ट्रॉली, तो जल पड़ी स्ट्रीट लाइट, लोग बोले- 'भारत में कुछ भी हो सकता है'
Photo Credit: Twitter

सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं, तो कई बार ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ वीडियो तो ऐसे शेयर होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है। वीडियो में एक ट्रॉली अचानक खंभे से टकरा जाती है, जैसे ही ट्रॉली खंभे से टकराती है बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट अपने आप जल पड़ती है। ये नजारा देखकर लोग दंग रह गए। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं भीड़भाड़ वाली सड़क पर एक ट्रॉली तेज रफ्तार में उल्टा जा रही होती है। उसे पकड़ने के लिए काफी लोग पीछे-पीछे दौड़ रहे होते हैं। लेकिन, अचानक चौराहे पर वह बिजली के खंभे से जा टकराती है। हैरानी की बात ये है कि उस खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट जो कि खराब थी, वो अचानक जल उठती है। हालांकि, इस दौरान जान माल का कोई नुकसान नहीं होता है। पहले वीडियो को देखें... 

बेहद मजेदार है वीडियो

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को @DRGulati80 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन दूसरा बल्ब चालू हो गया'। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अब तक 56 हजार से ज्यादा लोग इस मजेदार वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, करीब छह हजार लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं। आलम ये है कि वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस पर जमकर मजे ले रहे हैं और जोक्स-मीम्स बना रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!