कुदरत का 'करिश्मा' देख रोमांचित हुए लोग, बेंगलुरु के आसमान में दिखा अनूठा 'प्रभा मंडल' 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2021, 02:11 PM IST

बेंगलुरु में सोमवार सुबह प्रकृति की एक ऐसी ही निराली छटा देखने को मिली। शहर के लोग आज सुबह जब सोकर उठे तो आसमान में उन्हें प्रकृति का अनूठा रूप देखने को मिला। 

कुदरत का 'करिश्मा' देख रोमांचित हुए लोग, बेंगलुरु के आसमान में दिखा अनूठा 'प्रभा मंडल' 
Photo Credit: Twitter

बेंगलुरु : कोरोना महामारी के संकट दौर में वास्तविक जगत से लेकर आभासी दुनिया तक निराशाजनक खबरों एवं परेशान करने वाली बातों एवं घटनाओं की बहुलता है। चुनौतीपूर्ण समय में मन को छू लेने वाली और रचनात्मक चीजें देखना सभी को अच्छा लगता है। बेंगलुरु में सोमवार सुबह प्रकृति की एक ऐसी ही निराली छटा देखने को मिली। शहर के लोग आज सुबह जब सोकर उठे तो आसमान में उन्हें प्रकृति का अनूठा रूप देखने को मिला। 

सूरज को चारों तरफ दिखा 'आभा मंडल'
दरअसल, सुबह के समय सूरज के चारों तरफ एक सतरंगी 'प्रभा मंडल' नजर आया। सूरज को गोलाई में घेरे इस प्रभा मंडल ने सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया। यह दृश्य बेहद रोमांचित करने वाला और मन को सुकून देने वाला था। कई लोगों ने इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया। प्रकृति कि इस अद्भुत नजारे को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से लोग खुद को नहीं रोक पाए।

टिवटर पर संयुक्ता होर्नाड नाम की यूजर ने लिखा, 'इंद्रधनुष रंग में सूरज के चारों तरफ प्रभामंडल। आप चाहे इस जादू कहें लेकिन यह सच है।'

सूर्य की किरणें जब वातावरण में मोजूद पानी के कणों के संपर्क में आती हैं सूरज के चारों तरफ प्रभामंडल का निर्माण हो जाता है। 

टिव्टर पर एक अन्य यूजर ने इस अद्भुत तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-'सर्किल ऑफ फायर'।  

इस अनूठे एवं विरले नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद करने का हुनर सभी ने दिखाया। रजत व्यंकटेश नाम के युवक ने लिखा, 'बेंगलुरु का आकाश का चमकना जारी है।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!