WFH कर रही लड़की को आया ऑफिस से मेल तो 'कांपी रूह', बोलीं- अब तो पजामे में जिंदगी जीने की आदत हो गई है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2021, 07:27 AM IST

सोशल मीडिया पर कब, कौन वायरल हो जाए, इसका अंदाजा किसी को भी नहीं होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

WFH कर रही लड़की को आया ऑफिस से मेल तो 'कांपी रूह', बोलीं- अब तो पजामे में जिंदगी जीने की आदत हो गई है
Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पिछले साल लगे लॉकडाउन के कारण कई सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद कर दी गईं थी और इसके बाद अधिकांश कंपनियों ने अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करते हुए अपने कर्मचारियों को घर से काम करने (Work From Home) का मौका दिया। इससे कर्मचारियों का काफी फायदा हुआ। अब जब कोरोना के आंकड़ों में कमी आ रही है और वैक्सीनेशन का काम पूरे देश में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है तो ऐसे में अधिकांश दफ्तर भी अब खुलने लगे हैं और वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को अब ऑफिस बुलाया जा रहा है।

वायरल हुआ हरजस का वीडियो
ऑफिस खुलने से कई कर्मचारियों को निराशा भी हो रही है क्योंकि लंबे समय तक वर्क फ्रॉम करने की आदत के कारण अब ऑफिस जाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। एक महिला कर्मचारी जो पिछले साल से वर्क फ्रॉम होम कर रही थीं उन्होंने ऑफिस खुलने का दुख एक वीडियो पोस्ट करके किया है। इंस्टाग्राम यूजर हरजस सेठी (Harjas Sethi) ने यह वीडियो पिछले हफ्ते पोस्ट किया था, लेकिन देखते ही देखते यह वायरल हो गया। इस वीडियो में हरजस कहती हैं कि जैसे ही कंपनी का ऑफिस लौटने वाला मेल आया तो मेरी रूह कांप गई।

क्या है वीडियो में

वीडियो में हरजस कहती हैं, 'काफी दिल दहलाने वाली घटना हुई है मेरे साथ, अभी तीन दिन पहले ऑफिस से एक ई-मेल आया कि जिसमें सब्जेक्ट लाइन थी- रिटर्न टू वर्क (काम पर लौटें)। तो क्या मतलब हुआ इसका? तो अब रजाई से निकलकर, नहाकर, तैयार होकर ऑफिस जाना पड़ेगा। लोगों की शक्लें देखनें पड़ेंगी। अभी तो इन्होंने मुझे बुलाया नहीं है सिर्फ पूछा है कि आप ऑफिस आने में कैसा महसूस करेंगी? मेरी रूह कांप गई है, मैं इनसे पूछना चाहती हूं कि करना ही क्यों है? सबकी जिदंगियां बच रही हैं, तुम्हारा रेवेन्यू बढ़ रहा है, आपका ट्रांसपोर्ट और फैसिलिटी का पैसा बच रहा है। क्यों गरीब के पेट पर लात मार रहे हो'

अभी -अभी तो रौनकें आई थीं

'अभी-अभी तो मेरे डार्क सर्कल गए हैं, मेरी जिदंगी में थोड़ी रौनकें आई थीं.. अब तुम ऐसा कर रहे हो.. मैंने अपनी जींस, ट्राउजर सब पैक करके रख दिए हैं, पजामा में जिदंगी जीने की आदत हो गई है अब.. तो ऐसा है कि अब यह मेरी आदत हो चुकी है। शेर के मुंह में अब खून लग चुका है, तो हो ना पाएगा.. जो लोग यह कह रहे हैं कि हम ऑफिस को बहुत मिस कर रहे हैं. वो बेवकूफ किसी और को बनाना।' 

(सभी फोटो- इंस्टाग्राम)

आखिर में वो अपने बॉस से रिक्वेस्ट करती हैं कि, ' यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए है। मार्केट में वैसे ही नौकरियां नहीं है। इस वीडियो को देखकर प्लीज फायर मत करना है। आप जहां कहोगे वहां आकर नौकरी करूंगी मैं। आपके घर आकर नौकरी करूंगी मैं।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!