Optical Illusion: क्या आपको समझ आई ये पहेली? आनंद महिंद्रा को भी समझने में लग गया कुछ समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 02:44 PM IST

Trending Optical Illusion: क्या आपको इस तस्वीर में छिपी पहेली समझ आई? हो सकता है कि आनंद महिंद्रा को इस पहेली को समझने में कुछ मिनट लगा हो, लेकिन आपको यह झट से समझ में आ जाए।

Optical Illusion: क्या आपको समझ आई ये पहेली? आनंद महिंद्रा को भी समझने में लग गया कुछ समय
Photo Credit: Twitter

Trending Optical Illusion: सोशल मीडिया पर पिछले काफी दिनों से कोई तस्वीर शेयर करके लोग उसमें छिपी हुई पहेली के बारे में पूछते हैं। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से इसमें छिपी पहेली के बारे में पूछा है। खास बात यह है कि खुद उन्हें इस पहेली को समझने में कुछ वक्त लग गए। आपने अक्सर देखा होगा कि सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के मीम्स और जोक शेयर करते हैं। यह उसी का हिस्सा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करके उन्होंने बताया कि इसने उन्हें जोर से हंसाया है। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें यह मजाक समझने में कुछ मिनट का समय भी लग गया। क्या आपको इस तस्वीर में छिपी पहेली समझ आई? हो सकता है कि आनंद महिंद्रा को ये पहेली समझने में कुछ मिनट लगा हो, लेकिन आपको यह झट से समझ में आ जाए।

एक दिन पहले शेयर किया जोक

बता दें कि आनंंद महिंद्रा ने इस फोटो को एक दिन पहले शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह शायद शुक्रवार है और आने वाले वीकेंड के लिए मेरा दिमाग धीमा हो रहा है क्योंकि मुझे ये जोक समझने में एक मिनट लग गया। जब समझा तो मैं इतनी जोर से हंसा कि मेरी पत्नी अपनी कुर्सी से कूद गई।' आपने देख ही लिया होगा कि बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने कैसे एक जूस के गिलास का मीम (Memes) शेयर किया है। एक दिन के भीतर ही इस पोस्ट को 9 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस पोस्ट के लाइक्स काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे भी इस जोक को समझने में थोड़ा वक्त लगा।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!