VIDEO: लड़की के पैर से लिपट गया खतरनाक सांप, फिर जो हुआ उसे देख खुली रह जाएंगी आंखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 11:03 AM IST

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विशालकाय सांप महिला के पैर को जकड़े हुए है। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपकी हंसी भी छूट सकती है।

 VIDEO: लड़की के पैर से लिपट गया खतरनाक सांप, फिर जो हुआ उसे देख खुली रह जाएंगी आंखें
Photo Credit: Instagram

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के भी काफी खतरनाक-खतरनाक वीडियो (Snake Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो को देखकर तो लोगों के पसीने छूट जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक और ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। इतना ही नहीं कुछ लोगों को तो नजारे पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

ज्यादातर लोगों को सांप का नाम सुनते ही पसीने छूट जाते हैं और उससे दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सांप के साथ मजे लेते रहते हैं और उनके साथ जमकर मस्ती करते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ अलग ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं  किस तरह एक लड़की के पैर में खतरनाक सांप लिपटे हुए है। दिखने में सांप काफी भयानक लग रहा है, जिसके कारण लड़की को चलने में भी दिक्कत हो रही है। लड़की रेंगते हुए इधर-उधर घूम रही है और उससे छुटकार पाना चाह रही है। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। 

सांप के साथ मस्ती

इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। हालांकि, कुछ लोगों को मजेदार भी लग रहा है। हो सकता है आपको भी नजारा फनी लग रहा हो। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'world_of_snakes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। वीडियो अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!