शादी से पहले बुलेट पर दुल्हन हो गई फुर्र, देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 02:29 PM IST

Dulhan ka Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बुलेट पर बैठकर घूमते हुए नजर आ रही है। लोगों को दुल्हन का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

शादी से पहले बुलेट पर दुल्हन हो गई फुर्र, देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
Photo Credit: Instagram

Bride Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो (Bride Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें शादियों के भी काफी वीडियो शामिल होते हैं, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद करते हैं। क्योंकि, इन वीडियो में हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले तक कंटेंट होते हैं। इसी कड़ी में एक दुल्हन का ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों के बीच छाया हुआ है। इस वीडियो में दुल्हन का अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और बार-बार इस वीडियो को भी देख रहे हैं। 

आज कल शादियों में हर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) कुछ अलग और खास करना चाहते हैं, जिससे उनकी शादी यादगार हो जाए। कोई अपनी शादी में धांसू एंट्री लेता है, तो कोई अलग अंदाज में माहौल बनाता है। लेकिन, इस दुल्हन ने जो किया उसे सब देखते रह गए। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक दुल्हन पूरी तैयार होती है और बुलेट पर बैठने की जिद करने लगती है। दुल्हन अकेले बुलेट पर बैठती है और फिर मजे से चलाते हुए फुर्र हो जाती है। बताया जा रहा है कि वेडिंग वेन्यू तक पहुंचने के लिए उसने बुलेट का इस्तेमाल किया। देखें वीडियो...  

वीडियो पर लोग जमकर ले रहे चटकारे

दुल्हन का अंदाज देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे दुल्हन का क्या स्वैग है? अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'deera.makeovers' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। दुल्हन के इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब तीन लाख लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इस तरह खतरा हो सकता था। एक ने लिखा कि अगर दुपट्टा फंस जाता तो क्या होता? एक ने लिखा कि लड़का तो बर्बाद है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!