VIDEO: नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की जगह बहन को पहना दी वरमाला, लड़की ने कर दी थप्पड़ों की बरसात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 01:37 PM IST

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे।

VIDEO: नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की जगह बहन को पहना दी वरमाला, लड़की ने कर दी थप्पड़ों की बरसात
Photo Credit: Twitter

Bride Groom Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है नशा करना बुरी आदत होती है। क्योंकि, कई बार नशे में लोग में ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे दूसरों का काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं कई बार तो बवाल मच जाता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे राजा ने नशे में धुत होकर दुल्हन (Bride Groom Viral Video) की जगह साली को ही वरमाला पहना दिया। इसके बाद लड़की ने जमकर बवाल काटा और दूल्हे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर शादियों के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले तक शामिल रहते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक दूल्हा नशे में धुत होकर अजीबोगरीब हरकत करते हुए नजर आया। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा स्टेज पर अपने पैरों पर भी खड़ा नहीं हो पा रहा है। एक शख्स हाथ पकड़कर नीचे खड़ा है। वहीं, दूसरी तरफ शादी की रस्में निभाई जा रही है। वहां, मौजूद लोग समझ रहे हैं कि दूल्हा नशे में है। लेकिन, बवाल तो उस वक्त मचा जब दूल्हे ने वरमाला दुल्हन की जगह अपनी साली को पहना दी। देखें वीडियो...

वीडियो देख नहीं रुक रही लोगों की हंसी

वीडियो में आपने देखा किस तरह दूल्हे की थप्पड़ों से पिटाई हुई। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@S0niya_51' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 84 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, दो हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। आलम ये है कि लोग वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि बिहार में शराब बैन है उसके बाद ये हालत है। किसी का कहना है कि शादी के दिन तो कंट्रोल कर लेते भाई।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!