VIRAL: पलक झपकते ही 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर बन गया सुपर मॉडल, सोशल मीडिया पर मचा दी धूम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2022, 03:09 PM IST

केरल के कोझिकोड के रहने वाले मम्मिक्का को लोग अक्सर घिसी हुई लुंगी और शर्ट में देखते हैं। लेकिन, मेकओवर और ड्रेसिंग सेंस से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

VIRAL: पलक झपकते ही 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर बन गया सुपर मॉडल, सोशल मीडिया पर मचा दी धूम
Photo Credit: Instagram

Wage Labourer Photos Viral: दुनिया में कब, कहां और कैसे किसकी किस्मत बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? खासकर, सोशल मीडिया (Social Media) के आ जाने से तो ऐसे-ऐसे लोगों की किस्मत बदली है, जिसके बारे आप कल्पना तक नहीं कर सकते। इसी लिस्ट में एक और दिहाड़ी मजदूर का नाम जुड़ गया है। जिसकी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और अब वह सुपर मॉडल (Model) बन गया है। आलम ये है कि लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इतना ही नहीं गांव के लोग तो उसे 'हीरो'  तक मानने लगे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला...

तस्वीर में जिस शख्स को आप धांसू अंदाज में देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं, वो मूलरूप से एक तिहाड़ी मजदूर है। शख्स का नाम मम्मिक्का है और उसकी उम्र 60 साल है। केरल के कोझिकोड के रहने वाले मम्मिक्का को लोग अक्सर घिसी हुई लुंगी और शर्ट में देखते हैं। लेकिन, मेकओवर और ड्रेसिंग सेंस से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने एक लोकल फर्म के प्रमोशन के लिए फोटोशूट किया है। जिसमें वो सूट-बूट में नजर आ रहे हैं और हाथ में आईपैड थामे हुए हैं। हालांकि, उनकी किस्मत चमकाने वाले एक फोटोग्राफर शारिक वायलिल हैं। उन्होंने पहले भी मम्मिक्का की एक तस्वीर पहले भी शेयर की थी, जिसमें उनकी शक्ल एक्टर विनायकन से काफी मिलती-जुलती थी। उस वक्त भी उनकी तस्वीर काफी वायरल हुई थी। फोटोग्राफर ने दिहाड़ी मजदूर में मॉडलिंग की प्रतिभा को देखा और उनकी किस्मत बदल गई।    

दिहाड़ी मजदूर की तस्वीर ने मजा दी धूम

फोटोग्राफर शारिक के पास जब असाइनमेंट आया तो उनके दिमाग में मम्मिक्का का ही ख्याल आया। उन्होंने तुरंत मम्मिका को इसके बारे में सूचना दी और उनका मेकओवर किया गया। आर्टिस्ट मजनस ने उनका मेकओवर किया। उनकी नई तस्वीर देखकर लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीर जमकर शेयर कर रहे हैं। वहीं, इस सफलता से मम्मिक्का काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें आगे भी इस तरह के ऑफर आते हैं तो नौकरी के साथ-साथ वो मॉडलिंग भी करेंगे।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!