World Tourism Day 2026: घूमने की हमारी चाहत कहीं स्थानीय लोगों पर भारी तो नहीं पड़ रही?

World Tourism Day 2026: हर साल लाखों लोग घूमने निकलते हैं, लेकिन बढ़ती भीड़ का असर उन जगहों पर रहने वाले लोगों की जिंदगी पर भी पड़ता है। विश्व पर्यटन दिवस पर इसी बदलती तस्वीर को यहां समझाया गया है।

World Tourism Day 2026: हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) मनाया जाता है। इस दिन दुनिया में पर्यटन के आर्थिक और सामाजिक महत्व पर बात होती है। घूमना आज सिर्फ छुट्टी बिताने का तरीका नहीं रह गया है। इससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है, होटल, रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय कारोबार चलते हैं और कई शहरों की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर टिकी होती है।

World Tourism Day 2026

विश्व पर्यटन दिवस (फोटो: AI)

लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। किसी जगह पर पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ने लगे तो वहां रहने वाले लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल हो सकती है। घरों का किराया बढ़ना, ट्रैफिक, पानी की कमी, कचरा और प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। इसी को आम तौर पर ओवरटूरिज्म यानी जरूरत से ज्यादा पर्यटन की समस्या कहा जाता है।

End of Feed