World's Best Travel Destination For Honeymoon Trip : शादी हमारी जिंदगी का सबसे अहम फैसला होता है। क्योंकि यदि ये गलत हो जाए तो आपकी जिंदगी तहस-नहस हो सकती है। लेकिन फैसला और साथी दोनों सही निकले तो शादी के बाद आपकी जिंदगी और भी हसीन हो जाती है। शादी के बाद हनीमून कपल्स के लिए जिंदगी का सबसे पहला लेकिन यादगार मौका होता है। यही कारण है कि इस समय को खास और खूबसूरत बनाने के लिए किसी सही जगह का चुनाव करना चाहिए। अगर आप भी अपनी लाइफ के इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं और हनीमून के लिए किसी परफेक्ट प्लेस की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको दुनिया के कुछ बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन बताएंगे।
मालदीव
मालदीव दुनिया भर के कपल्स के लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन प्लेस साबित होता है। यहां आप पानी के बीच प्यार के गोते लगा सकते हैं। यहां का नीला साफ समंदर, प्राइवेट विला और खूबसूरत सनसेट रोमांस को और भी खास बना देते हैं। इसके साथ ही स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - बिना वीजा के इंडियन्स कर सकते हैं इन देशों की सैर, सस्ते में सफर करने के लिए कटा लें टिकट
बाली
नेचर लवर्स के लिए बाली एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। नेचर और कल्चर का शानदार संगम आपको बाली में देखने को मिलेगा। बाली अपने समुद्र तट, हरियाली और कल्चर के लिए जाना जाता है। यदि आप योगा सेशन और स्पा का आनंद लेकर अपनी थकान दूर करना चाहते हैं, तो आपके लिए बाली सबसे परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है।
पेरिस
पेरिस को प्यार का शहर (City Of Love) कहा जाता है। पेरिस की नाइट लाइफ आपको जीवन भर याद रहती है। एफिल टावर के नीचे पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर घूमना आपको हमेशा के लिए याद रहेगा। हालांकि पेरिस शहर बजट के हिसाब से थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन यहां एक बार आना आपको लाइफटाइम याद रहेगा।
थाईलैंड
हनीमून के लिए थाईलैंड एक परफेक्ट जगह साबित हो सकती है। ये एक खूबसूरत और बजट फ्रेंडली जगह है। फुकेत, क्राबी, को समुई और फाई फाई जैसे आइलैंड्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। थाईलैंड के स्पा और मसाज वर्ल्ड फेमस हैं। हनीमून पर पार्टनर के साथ स्पा सेशन लेकर आप और भी रिलैक्स महसूस करेंगे।
