Authentic Indian Experience: विविधता से भरा देश भारत भारतीय पर्यटकों को खासा लुभाता है। हिमाचल प्रदेश से लेकर पुडुचेरी तक भारत में ऐसे कई शानदार डेस्टिनेशन हैं जहां इजरायली पर्यटक आना बेहद पसंद करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इजरायली पर्यटक खासकर युवा वर्ग के लोग एक बार भारत की यात्रा कर लें तो फिर वो यहीं के होकर रह जाते हैं इसके पीछे कई कारण हैं।
Authentic Indian Experience
इजरायली ज्यादातर सुदूर हिमालयी गांव, गोवा के पास तटीय गांव और दक्षिण भारत के शांत स्थान का चुनाव करते हैं। यात्रा और ठहरने के लिए यहां कम बजट में तमाम विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा कसौल या फिर पार्वती घाटी में यात्रा के दौरान आपको इजरायली पर्यटक मिल ही जाएगा।
हिमाचल के कसोल को मिनी इजराइल भी कहा जाता है। यहां के स्थानीय लोग बुनियादी हिब्रू भाषा समझते हैं और युवा इजरायलियों का अपने घरों में दिल खोलकर स्वागत करते हैं बदले में उन्हें डॉलर मिल जाते हैं। पार्वती घाटी से लेकर मलाना भारत में ऐसी तमाम जगहे हैं जहां इजरायली शांतिपूर्ण वातावरण में दुनिया से अलग दिल खोलकर पार्टी कर सकते हैं।
इजरायली पर्यटक का यहां दैनिक खर्चा लगभग 25 डॉलर के आसपास आता है, जिसमें रहना भी शामिल होता है। कई लोग जीवन का इतना आनंद लेते हैं कि वे कभी वापस ही नहीं लौटते। कुछ पर्यटकों को यहां आध्यात्मिक रूपांतरण महसूस होता है ऐसे में ध्यान, साधना और योग भी इजरायली पर्यटकों को लुभाता है।
