यात्रा

आज वैलेंटाइन वीक का है प्रपोज डे, जानें कहां सेलिब्रेट कर सकते हैं ये दिन

Valentine Week 2026: प्रपोज डे यानी वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन को घूमकर आप और भी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं। हम लाएं हैं 6 बेस्ट जगहें जहां आप इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। प्यार का इजहार करने और अपने पार्टनर को खुश करने के लिए यहां आपको उपयुक्त माहौल मिल जाएगा।

Image

प्रपोज डे कहां सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। प्रपोज डे को स्पेशल बनाने के लिए साथी के साथ कहां जाएं इसको लेकर अगर आप कंफ्यूज हैं तो यहां मजेदार और अलग आइडियाज पर विस्तार से बात की गई है जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। दिन का प्लान हल्का और मजेदार रखने के लिए भी यहां टिप्स दी गई है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप कहां घूमने जाएं इसे डिटेल में समझ सकते हैं।

कैफे डेट: अगर भीड़ पसंद है तो आप किसी अच्छे कैफे में कॉफी के साथ प्रपोज करने का प्लान कर सकते हैं। शांत और सुंदर कैफे में दोपहर या शाम का समय बिताएं। प्रपोज डे मौके पर लाइव म्यूजिक के बीच कॉफी और डेजर्ट के साथ गपशप करना इस दिन को स्पेशल बना सकता है। बाद में वॉक और शॉपिंग भी हो जाएगी।

इवनिंग वॉक: प्रपोज डे को स्पेशल बनाने के लिए आप इवनिंग वॉक पर जाने का प्लान कर सकते हैं। प्रपोज करने के लिए परफेक्ट माहौल हो इस बात का ध्यान रखें। चाहें तो पास में आइसक्रीम या कॉफी भी ले सकते हो। किसी करीबी के साथ इवनिंग वॉक करना बेहद खूबसूरत एहसास देता है। इवनिंग वॉक के दौरान ठंडी हवा और सनसेट का मजा आपको रोमांस का एहसास दिलाएगा।

बोट राइड डेट: यहां बैठकर दिल की बात कहना आसान लगता है। प्रपोज डे पर अपने पार्टनर के साथ आप बोट राइड का मजा लेने का भी प्लान कर सकते हैं। शाम के समय सूर्यास्त और पानी की ठंडी हवा के बीच ये डेट बेहद यादगार बन जाती है। इस खास पल को और भी ज्यादा रोमांटिक बनाने के लिए आप म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं।

क्लासिक रोमांस: सिंपल और सच्चा प्रपोज करना है तो इससे बेहतर जगह नहीं। प्रपोज डे को क्लासिक अंदाज में अपने शहर का मशहूर स्ट्रीट फूड ट्राय करते हुए सेलिब्रेट कर सकते हैं। डेट के दौरान आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए क्लासिक तरीके से साथी के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं।

पिकनिक डेट: गर्लफ्रेंड के साथ पिकनिक डेट पर जाना बहुत क्यूट लगता है। झील के किनारे सनसेट के समय प्रपोज करना काफी फिल्मी लगता है। प्रपोज डे के मौके पर गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करने के लिए आप पिकनिक डेट का प्लान भी कर सकते हैं। शहर में मौजूद छोटे-छोटे पार्क या किसी खास लोकेशन पर पिकनिक डेट प्लान करें।

कल्चरल आर्ट डेट: दिल से किया गया प्रपोज बहुत खास लगता है। कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं तो कल्चरल आर्ट डेट का विकल्प चुन सकते हैं। गैलरीज, आर्ट स्ट्रीट में घुमना बेहद स्पेशल होता है। फोर्ट एरिया की ऐतिहासिक गलियों में वॉक और फोटो क्लिक करना बहुत ही रोमांटिक होता है। शांत माहौल, खुला आसमान और सुकून आपके दिन को स्पेशल बना सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article