यात्रा

आज वैलेंटाइन वीक का है हग डे, जानें कहां सेलिब्रेट कर सकते हैं ये दिन

Valentine Week 2026: वैलेंटाइन वीक का छठा दिन हग डे होता है। हग डे को स्पेशल बनाने के लिए साथी के साथ कहां जाएं इसको लेकर अगर आप कंफ्यूज हैं तो यहां कुछ शानदार जगहों के बारे में विस्तार से बात की गई है जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

Image

आज वैलेंटाइन वीक का है हग डे

Hug Day 2026: हग डे यानी वैलेंटाइन वीक के छठे दिन को आप और भी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं। अगर हग डे पर गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील कराना है, तो बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है। एक ही शहर में ऐसी कई जगहें होती हैं जहां आप अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हो। इस आर्टिकल के माध्यम से आप जानेंगे बेस्ट जगहें जहां आप इस खास दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं। प्यार को मजबूत करने और अपने पार्टनर को खुश करने के लिए इन जगहों पर आपको उपयुक्त माहौल मिल जाएगा।

इवनिंग वॉक: पार्क, लेकसाइड या रिवरफ्रंट पर टहलते हुए आप हग डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं। शोर-शराबे से ज्यादा सुकून अगर आपको पसंद है, तो ये डेट बेस्ट होगी। सूरज ढलते वक्त साथ खड़े होकर हाथों में हाथ डालकर कुछ टाइम बिताना बेहद शानदार अनुभव होता है। एक छोटा सा हग वहीं पर दिन को और खास बना देगा।

पिकनिक डेट: शहर में मौजूद छोटे-छोटे पार्क या किसी खास लोकेशन पर पिकनिक डेट प्लान करें। गर्लफ्रेंड के साथ हग डे पर आप पिकनिक डेट पर जा सकते हैं। झील के किनारे सनसेट के समय कुछ समय बिताना फिल्मी होता है। हग डे के मौके पर गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करने के लिए आप पिकनिक डेट का प्लान कर सकते हैं। शांत जगह पर बैठकर बातें करना और एक वॉर्म हग यादगार पल बन जाएगा।

मूवी डेट: हग डे सेलिब्रेट करने का एक अच्छा आइडिया मूवी पर जाना हो सकता है। रोमांटिक या फील-गुड मूवी के साथ आप इस दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं। थिएटर या फिर घर पर ही कम्फर्टेबल मूवी आप प्लान कर सकते हैं। मूवी के दौरान पास बैठना और इंटरवल में छोटा सा हग आपका दिन बना देगा।

स्ट्रीट फूड डेट: हग डे के मौके पर स्ट्रीट फूड के साथ डेट का मजा ही अलग होता है। अपने शहर का मशहूर स्ट्रीट फूड ट्राय करते हुए आप प्रॉमिस कर सकते हैं। बिना ज्यादा पैसे खर्च किए क्लासिक तरीके जैसे- पानीपुरी, मोमोज, चाट या मैगी खाते हुए साथी के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

कैफे डेट: हग डे के लिए सबसे परफेक्ट लोकेशन कैफे डेट हो सकती है। शहर के किसी शांत और खूबसूरत कैफे में बैठकर कॉफी पीते हुए आप हग डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं। बाद में आप वॉक और शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article