Mata Vaishno Devi Tour Package: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 22 दिनों तक स्थगित रहने के बाद वैष्णो देवी तीर्थयात्रा फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचनें की उम्मीद की जा रही है। देश भर से तीर्थयात्री माता के दर्शन कैसे करें इसके लिए पैकेज की तलाश कर रहे हैं। आईआरसीटीसी के पैकेज के तहत आप बेहद कम खर्च में ये पवित्र यात्रा कर सकते हैं। इस पैकेज से जुड़ी हर डिटेल को जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।
Vaishno Devi Tour Package (photo: canva)
आईआरसीटीसी ने 'MATA VAISHNO DEVI DARSHAN WITH SHIVKHORI OR PATNITOP' नाम से इस पैकेज को लॉन्च किया है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 24 सिंतबर 2025 को राजकोट रेलवे स्टेशन से सुबह 8:15 बजे ट्रेन नंबर12477 द्वारा प्रस्थान किया जाएगा। राजकोट के अलावा अहमदाबाद, छायापुरी (वडोदरा), रतलाम, कोटा रेलवे स्टेशन से भी आप ट्रेन पर चढ़ सकते हैं।
3 AC और SL क्लास में आने-जाने का टिकट का खर्चा, ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल होगा। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹20500 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹11600 और ₹9800 है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹8100 तय किया गया है।
3AC कंफर्ट क्लास में अगर आप यात्रा करते हैं तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹24100 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹15200 और ₹13400 है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹11700 तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड WAR008 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर आप बुकिंग कर सकते हैं। या फिर IRCTC केंद्र पर जाकर पैकेज से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर ( 9321901849, 9321901851, 9321901852, 7021090644,7021090612,7021090626) कॉल भी कर सकते हैं। बता दें कि 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
