घूमने के लिए खुलकर खर्च कर रहा Gen Z, टियर-2 और टियर-3 शहरों में ट्रैवल का क्रेज 2 गुना बढ़ा

Travel Trends: अब युवाओं के लिए सफलता सिर्फ बड़ी गाड़ी या महंगे फोन में नहीं, बल्कि उन जगहों में भी नजर आती है जिन्हें उन्होंने देखा है और उन यादों में भी जो उन्होंने बनाई हैं।

Travel Trends: युवाओं खासतौर से Gen Z की सोच में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज की जनरेशन महंगी चीजें खरीदने से ज्यादा नई जगहों को एक्सप्लोर करने, नई चीजें सीखने और यादगार पल बनाने पर ज्यादा पैसे खर्च कर रही है। कुछ साल पहले तक लोगों के लिए महंगे फोन, ब्रांडेड कपड़े या लग्जरी सामान खरीदना स्टेटस दिखाने का एक तरीका माना जाता था। लेकिन अब समय के साथ ही लोगों की सोच भी बदली है।

Travel Trends Rising Travel

घूमने के लिए खुलकर खर्च कर रहा Gen Z (फोटो: Canva)

युवाओं के लिए घूमना सिर्फ छुट्टी बिताने का तरीका नहीं बल्कि उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा भी है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में रहने वाले लोगों का यात्रा पर खर्च तेजी से बढ़ा है। खासकर युवा अब अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा ट्रैवल और नए अनुभवों पर खर्च कर रहे हैं।

End of Feed