Travel Trends: आजकल लोगों के लिए ट्रैवल के मायने बदल रहे हैं। अब लोग छुट्टियों पर जाते समय अपने डॉग्स और कैट्स को घर पर छोड़ने के बजाय उन्हें साथ लेकर घूमना पसंद कर रहे हैं। इसी वजह से भारत में Pet Friendly Travel का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो खासकर मुंबई, पुणे, दिल्ली NCR और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में लोग अपने पेट्स के साथ ट्रैवल करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। इसके अलावा कोयंबटूर, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
पेट्स के साथ घूमने निकल रहे हैं ट्रैवलर्स
प्राइवेट विला और खुले स्पेस बन रहे हैं पसंद
आज के समय में कई लोग भीड़भाड़ वाले होटलों की जगह प्राइवेट विला और होमस्टे चुन रहे हैं। यहां पेट्स को ज्यादा आजादी मिलती है। ट्रैवल एक्सपर्ट्स के अनुसार, पालतू जानवरों के साथ यात्रा करने वाले लोग अब सिर्फ कमरे की सुविधा नहीं देखते, बल्कि यह भी देखते हैं कि उनके पेट के लिए जगह कितनी आरामदायक है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
गोवा से ऊटी तक पेट्स के साथ घूमने का मजा
भारत में कई जगहें अब पेट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन के रूप में पसंद की जा रही हैं। गोवा, लोनावाला, महाबलेश्वर, ऊटी और अलीबाग जैसी जगहों पर लोग अपने पेट्स के साथ छुट्टियां बिताना पसंद कर रहे हैं। इन जगहों पर खूबसूरत नजारे, खुले स्पेस और शांत माहौल मिलता है, जिससे इंसानों के साथ-साथ पालतू जानवर भी सफर को एंजॉय कर पाते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस
बदल रही है भारतीयों की छुट्टियों की सोच
पहले लोग छुट्टियों को सिर्फ आराम और घूमने-फिरने तक सीमित रखते थे, लेकिन अब ट्रैवल का तरीका बदल रहा है। लोग चाहते हैं कि उनके परिवार का हर सदस्य इस सफर का हिस्सा बने, जिसमें उनके पालतू जानवर भी शामिल हैं। अब पेट-फ्रेंडली कैफे, बीच, होटल और घूमने की जगहें इस नए ट्रैवल कल्चर को बढ़ावा दे रही हैं। ऐसे में आने वाले समय में भारत में पेट्स के साथ यात्रा करना और भी ज्यादा आम हो सकता है। अगर आप भी पालतू जानवरों के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आपको पूरी और सही तैयारी करना बेहद जरूरी है। सुरक्षा से की गई यात्रा में आराम और सुविधा दोनों होती है।
