Travel Trends 2026: आजकल ट्रैवल का एक नया ट्रेंड काफी तेजी से वायरल हो रहा है डेस्टिनेशन डुप्स (Destination Dupes)। आसान भाषा में समझें तो लोग अब महंगे और भीड़भाड़ वाले फेमस टूरिस्ट प्लेसेस छोड़कर उनके सस्ते और कम भीड़ वाले विकल्प चुन रहे हैं। खासकर Gen Z इस ट्रेंड को खूब फॉलो कर रहे हैं।
सस्ते ऑप्शन कर रहे हैं ट्रेंड
पहले लोग सेंटोरिनी के सनसेट या एफिल टॉवर के साथ फोटो खिंचवाने का सपना देखते थे, लेकिन अब उनका इंटरेस्ट बदल रहा है। अब उन्हें मोंटेनेग्रो की शांत गलियां होई एन की लालटेन वाली सड़कें और ल्युब्ल्याना के खूबसूरत नदी किनारे ज्यादा पसंद आ रहे हैं।
असल में ये ट्रेंड डुप कल्चर से आया है। जैसे लोग महंगे ब्रांड्स की जगह उनके सस्ते ऑप्शन खरीदते हैं, वैसे ही अब ट्रैवल में भी यही हो रहा है। लोग महंगे देशों की जगह ऐसे डेस्टिनेशन चुन रहे हैं जहां कम खर्च में ज्यादा अच्छा एक्सपीरियंस मिल जाए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप किसी फेमस जगह की बजाय उसका डुप चुनते हैं, तो ट्रिप का खर्च 30–50% तक कम हो सकता है। मतलब लाखों की बजत यही वजह है कि अब ज्यादा लोग ऑफबीट जगहों की तरफ जा रहे हैं।
Gen Z की सोच भी बदल गई है। अब वे सिर्फ इंस्टाग्राम पर दिखाने के लिए ट्रैवल नहीं करना चाहते, बल्कि असली और अलग अनुभव चाहते हैं। इसी कारण #dupe ट्रेंड सोशल मीडिया पर अरबों व्यूज बटोर चुका है। भारत में भी यात्रा के दौरान पर्यटक कम भीड़भाड़ वाली जगहों और शांत गांवो को एक्सप्लोर करने का प्लान कर रहे हैं।
बता दें कि इसके पीछे एक बड़ा कारण ओवरटूरिज्म भी है। जैसे वेनिस और रोम अब इतने भीड़भाड़ वाले हो गए हैं कि वहां घूमना मजेदार कम, थकाऊ ज्यादा लगता है। इसलिए लोग अब कम भीड़ वाली जगहों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि एक ट्विस्ट भी है। जैसे-जैसे ये डुप प्लेसेस पॉपुलर हो रहे हैं, वहां भी धीरे-धीरे भीड़ और कीमतें बढ़ने लगी हैं। इसलिए कई ट्रैवलर्स अपने सीक्रेट स्पॉट्स” किसी को बताना भी नहीं चाहते।
