आखिर क्यों थाईलैंड में बढ़ी भारतीय पर्यटकों की दिलचस्पी, गलियों में हर जगह दिखते हैं इंडियंस

Thailand Travel Trend India: थाईलैंड सिर्फ एक ट्रैवल डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि भारतीय पर्यटकों के लिए 'घरेलू विदेश' है ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। पिछले कुछ वर्षों में थाईलैंड भारतीय भारतीयों की नई ट्रैवल पसंद बनकर सामने आई है। थाईलैंड के गलियों में आपको हर जगह भारतीय टूरिस्ट दिख जाएंगे। भारतीय सैलानियों की आई बाढ़ के पीछे की वजह क्या है इसे यहां डिटेल में बताया गया है।

Thailand Tourism: मौजूदा समय में थाईलैंड टूरिज्म अपने चरम पर है। भारतीय टूरिस्ट हर साल लाखों की संख्या में इस देश की यात्रा कर रहे हैं। पटाया की रौनक हो या फिर फुकेट के समुद्र तट तक थाईलैंड का हर कोना भारतीय सैलानियों से गुलजार है। हर वर्ग और हर उम्र के लोग या तो थाईलैंड घूमकर आ चुके हैं या फिर वहां जाने का प्लान कर रहे हैं। फैमिली ट्रिप से लेकर सोलो ट्रिप तक की डिमांड काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया खासतौर से इंस्टाग्राम के माध्यम से तो आपको अपने ही किसी जानकार के थाईलैंड ट्रिप की जानकारी मिल ही गई होगी। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक से भारतीयों की दिलचस्पी थाईलैंड को लेकर इतनी तेजी से बढ़ गई।

इंटरनेशनल ट्रिप की चाह और बढ़ता मध्यम वर्ग

पहले विदेश जाना और सिर्फ घूमने के लिए ही जाना सिर्फ अमीरों या बिजनेस क्लास का सपना समझा जाता था। लेकिन, अब विदेश यात्रा सिर्फ अमीरों तक सीमित नहीं है। बढ़ता मध्यम वर्ग और अंतरराष्ट्रीय यात्रा की चाह में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा भारत में मध्यम वर्ग की आय और खर्च करने की क्षमता पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ी भी है।

End of Feed