Fresh Air From Lake Como: कई पर्यटक यात्रा के बाद कुछ ना कुछ याद के तौर पर घर वापस ले जाना चाहते हैं। पोस्टकार्ड, फ्रिज मैग्नेट और शॉल कुछ ऐसे विकल्प हैं जिन्हें अक्सर टूरिस्ट अपने साथ यादगार के तौर पर ले जाते हैं। हालांकि, इटली ने अब टूरिस्ट के घर जाने के लिए नई और अनोखी चीज लाई है। इटली की संचार कंपनी, इटलीकॉम्युनिका कोमो झील से '100% प्रामाणिक हवा' के डिब्बे बेच रही है जो टूरिस्ट अपने साथ घर ले जा सकते हैं।
ये जगह इटली के सबसे सुंदर स्थानों में से एक के रूप में प्रसिद्ध है। €9.90 लगभग $11 की कीमत पर, प्रत्येक कैन में 400 मिलीलीटर लेक कोमो की हवा सुरक्षित रखी गई है। जिससे पर्यटकों को असामान्य तरीके से अपनी यादों को फिर से देखने का मौका मिलता है।
लेक कोमो अपने मनमोहक दृश्यों और सेलिब्रिटी आकर्षण के लिए फेमस है। जॉर्ज क्लूनी का इस क्षेत्र में प्रसिद्ध घर है। कैसीनो रोयाल और हाउस ऑफ गुच्ची जैसी फिल्में की यहां शूटिंग हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2023 में 5.6 मिलियन से अधिक आगंतुक यहां ट्रैवल के लिए आए थे।
कैन में हवा बेचने का उनका नवीनतम विचार काफी अलग और अनूठा लग रहा है। बता दें कि एक बार कैन से हवा निकल जाने के बाद कैन को स्मृति चिन्ह, संभवतः पेन होल्डर के रूप में पुन: उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
