यात्रा

Top 10 Tourist Places in Himachal Pradesh: देवभूमि हिमाचल प्रदेश में घूमने की ये हैं 10 बेस्ट जगह, देखने को मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारे

Top 10 Tourist Places in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आपको एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन देखने को मिलेंगे। आज हम आपको यहां के टॉप 10 हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे।

Image

Top 10 Tourist Places in Himachal Pradesh: हिमाचल में घूमने की ये हैं 10 सुंदर जगह।

Top 10 Tourist Places in Himachal Pradesh: देवभूमि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) काफी ज्यादा स्पेशल है। घूमने (Travel) के शौकीन लोगों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां की सुंदर-सुंदर जगहों को देखने (Best Places of Himachal Pradesh) के लिए आते हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक जगह देखने को मिलेंगी। अगर आप कभी हिमाचल प्रदेश आएंगे तो आप यहां आकर बोर नहीं हो सकते हैं। आप यहां साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए आ सकते हैं। आज इसी तो लेकर हम आपको यहां की 10 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने (Top 10 Tourist Places in Himachal Pradesh) के लिए जरूर जाना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश में घूमने की 10 बढ़िया और सुंदर जगह (Best Tourist Places in Himachal Pradesh)

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला हिमाचल प्रदेश में घूमने की सबसे बढ़िया जगहों में से एक है। 'पहाड़ियों की रानी' के नाम से फेमस शिमला राज्य के एक फेमस हिल स्टेशन है। शिमला चंडीगढ़ से लगभग 112 किलोमीटर और दिल्ली से 348 किलोमीटर दूर है। कपल्स हनीमून के लिए भी यहां आते हैं। शिमला का नाम देवी काली के अवतार 'देवी श्यामला' से लिया गया है।

मनाली

हिमाचल प्रदेश का फेमस हिल स्टेशन मनाली किसी जन्नत से कम नहीं है। चंडीगढ़ से लगभग 295 किलोमीटर और दिल्ली से 545 किलोमीटर दूर यह हिमाचल के टॉप हिल स्टेशंस में से एक है। मनाली अपने बर्फ से ढके पहाड़ों, प्राकृतिक सुंदरता, इतिहास और संस्कृति के लिए फेसम है। हनीमून के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

कुल्लू

हिमाचल में घूमने की खास जगहों मं कुल्लू का भी नाम है। कुल्लू अपने मंदिरों, सुंदरता और देवदार और देवदार के जंगलों से ढकी अपनी राजसी पहाड़ियों और विशाल सेब के बगीचों के लिए फेसम है। कुल्लू घाटी कुल्लू जिले की सबसे बड़ी घाटी है। इसे 'देवताओं की घाटी' या 'देव भूमि' भी कहा जाता है।

डलहौजी

डलहौजी हिमाचल के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा डलहौजी हिमालय की धौलाधार पर्वत श्रृंखला के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। डलहौजी हिमाचल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसका नाम भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड डलहौजी के नाम पर रखा गया था।

मैक्लोडगंज

मैक्लोडगंज हिमाचल प्रदेश का एक सुंदर सा हिल स्टेशन है। मैक्लोडगंज पैकेज तिब्बती संस्थानों, बौद्ध मठों, संस्कृति, कला और शिल्प का मिश्रण हैं। शिमला से यहां की दूरी 240 किलोमीटर और दिल्ली से 490 किलोमीटर है।

धर्मशाला

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक फेसम हिल स्टेशन है। धर्मशाला मनाली से लगभग शिमला से 237 किलोमीटर और दिल्ली से 486 किलोमीटर दूर है। तिब्बतियों की बड़ी आबादी और बौद्ध मठों के कारण इसे लिटिल ल्हासा या ढासा के नाम से भी जाना जाता है। आपको यहां घूमने की कई सारी सुंदर-सुंदर जगह देखने को मिलेंगी।

कसौली

कसौली हिमाचल प्रदेश का एक हिल स्टेशन है। धौलाधार पर्वतमाला की तलहटी में स्थित कसौली का मौसम आपका दिल जीत लेगा। समुद्र तल से कसौली की ऊंचाई 1,900 मीटर है। हनीमून के लिए भी कसौली बेस्ट ऑप्शंस में से एक है।

पालमपुर

घूमने के लिए आप पालमपुर भी आ सकते हैं। पालमपुर हिमाचल प्रदेश का चाय उत्पादक क्षेत्र है। धर्मशाला से लगभग एक घंटे की दूरी पर पालमपुर है। पालमुर में आपको घूमने के और भी कई सारे ऑप्शन मिलेंगे।

खज्जियार

खज्जियार हिमाचल प्रदेश का एक हिल स्टेशन है। खज्जियार 2,000 मीटर की ऊंचाई पर है। दूर-दूर ये टूरिस्ट इस जगह को देखने के लिए आते हैं। वीकेंड में यहां काफी भीड़ रहती है। कपल्स के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

कसोल

पार्वती घाटी में स्थित कसोल हिमाचल प्रदेश का एक फेमस हिल स्टेशन है। कसोल अपने रोमांचक ट्रैक, स्वादिष्ट इज़राइली भोजन, वैकल्पिक हिप्पी जीवन शैली और संस्कृति और बहती पार्वती नदी के लिए जाना जाता है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article