सस्ते का चक्कर पड़ सकता है महंगा, बनाएं कहीं घूमने का प्लान तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

ट्रैवल इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के अनुसार, ट्रिप प्लान करते समय कुछ सामान्य गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।

आजकल घर बैठे ही फ्लाइट्स और होटल की बुकिंग करना बेहद आसान हो गया है। इसने सहूलियत तो दी है लेकिन कुछ परेशानियों में भी डाला है। दरअसल जल्दबाजी और सही जानकारी के अभाव में ट्रैवलर्स अक्सर कुछ ऐसी बुनियादी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे न केवल बजट बिगड़ता है बल्कि पूरे टूर का मजा भी किरकिरा हो जाता है। ट्रैवल इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के अनुसार, ट्रिप प्लान करते समय कुछ सामान्य गलतियों से बचना बेहद जरूरी है:

Travel Guide

बनाएं कहीं घूमने का प्लान तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान (Photo: iStock)

पीक सीजन में देर से बुकिंग करना

पीक सीजन के दौरान आखिरी समय में टिकट या होटल बुक करना सबसे बड़ी गलती है। ऐन मौके पर डिमांड अधिक होने के कारण किराया कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स और ट्रैवलर्स की सलाह है कि घरेलू उड़ानों के लिए कम से कम 3 से 6 हफ्ते पहले और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए 2 से 4 महीने पहले बुकिंग करें।

End of Feed