समुद्र के ऊपर है कल-कल बहती इतनी सुंदर झील, जिंदगी में एक बार डेनमार्क जाने का मौका मिले तो जरूर करें विजिट

दुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जो आपको धरती पर रहकर ही स्वर्ग सा एहसास दिला सकती हैं। डेनमार्क के एक आइलैंड पर समुद्र के ऊपर बह रही ये झील भी उन्हीं जगहों में से एक है।

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो पहली नजर में किसी जादू से कम नहीं लगतीं। कहीं आसमान को छूते पहाड़ हैं तो कहीं नीले पानी वाली झीलें, लेकिन कुछ स्थान ऐसे भी हैं जो प्रकृति के भ्रम और सुंदरता का अद्भुत संगम पेश करते हैं। डेनमार्क के Faroe Islands में मौजूद Sørvágsvatn Lake ऐसी ही एक जगह है। यह झील दुनिया भर के टूरिस्ट्स और फोटोग्राफरों के बीच बेहद लोकप्रिय है क्योंकि तस्वीरों में यह समुद्र के ऊपर बहती हुई दिखाई देती है।

Sørvágsvatn Lake Faroe islands (Photo Credit - Reddit)

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - मानसून रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत के ये रूट

End of Feed