छोटे ट्रिप्स का बड़ा फायदा, जानें माइंड हेल्थ के लिए क्यों जरूरी हैं रेगुलर शॉर्ट वेकेशन्स

Stress Relief Travel: आजकल की भागदौड़भरी जिंदगी में दिमाग को आराम देना बेहद जरूरी है। माइंड हेल्थ के लिए क्यों जरूरी हैं रेगुलर शॉर्ट वेकेशन्स इस बात को यहां डिटेल में समझाया गया है।

Stress Relief Travel: आजकल की तेज भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों में स्ट्रेस काफी बढ़ गया है। तनाव से राहत पाने के लिए लोग सोचते हैं कि साल में एक बार लंबी छुट्टी काफी होती है, लेकिन सच इसके विपरीत है। रिसर्च में ऐसा पाया गया है कि महीने में एक-दो छोटे ट्रिप लेना दिमाग और शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान रोजाना कल पर टालते आ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। यहां हमने डिटेल में जानकारी दी है कि कैसे शॉर्ट वेकेशन्स (short trips) लंबी ट्रिप की तुलना में आपके लिए ज्यादा असरदार हो सकता है।

stress relief travel

छोटे ट्रिप्स का बड़ा फायदा (फोटो: AI)

छुट्टी सिर्फ आराम नहीं, दिमाग की जरूरत है

छुट्टी का मतलब सिर्फ सोना या आराम करना नहीं होता। ये हमारे दिमाग को रीसेट करने का तरीका है। जब हम किसी ट्रिप की प्लानिंग करते हैं, तो उसी समय से हमें खुशी मिलने लगती है। नई जगह जाने का एक्साइटमेंट ही मूड को बेहतर कर देता है।

End of Feed