Tourism In India: ट्रैवल इंडस्ट्री के एक्सपर्ट ये बात मान रहे हैं कि एशिया के देश पर्यटन के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहे हैं और आने वाले सालों में इसके और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। होटल बिजनेस की बड़ी कंपनी एकॉर एसए (Accor SA) के डेप्युटी सीओओ जीन जैक्स मोरिन ने भारत, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देशों में आने वाले समय में पर्यटन क्षेत्र में उछाल की उम्मीद जताई है। इसका कारण मिडिल क्लास लोगों की जनसंख्या में वृद्धि माना जा रहा है। इससे भारत, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देश अब थाईलैंड और सिंगापुर जैसे लोकप्रिय देशों को साथ खड़े नजर आएंगे।
indian tourism
क्या कहते हैं एक्सपर्ट: एकॉर एसए के डेप्युटी सीओओ जीन जैक्स मोरिन कहते हैं कि लोगों के व्यवहार में काफी बदलाव आया है। लोग अब अच्छे एक्सपीरिएंस की तरफ भी ध्यान दे रहे हैं। इनके अनुसार दक्षिण-पूर्व एशिया और भारत में पर्यटन के बढ़ने की संभावना है।
कोविड की चुनौतियों के बाद भी बची है उम्मीद: कोविड महामारी के बाद ट्रैवेल इंडस्ट्री में काफी गिरावट आई थी, लेकिन अब इसकी उम्मीद की जा रही है कि ये स्थिति बेहतर होगी। एकॉर ग्रुप दुनिया में 45 ब्रांडों के साथ 6000 होटलों का संचालन करता है।
इस साल अपने पोर्टफोलियो में एकॉर ग्रुप ने 3 से 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की योजना बना रहा है। इसमें लगभग आधे दक्षिण-पूर्व एशिया के इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देशों और भारत में होने की उम्मीद जताई जा रही है।
