Cherry Blossom In India: चेरी ब्लॉसम को देखना तमाम ट्रैवलर्स का सपना होता है। जापान और कोरिया सहित दुनिया में कई ऐसी जगह मौजूद हैं जहां चेरी ब्लॉसम (नाजुक गुलाबी और सफेद पंखुड़ियां) का आनंद उठाया जा सकता है। लेकिन, अगर हम आपसे कहें कि इस प्राकृतिक घटना जो कि वसंत के आगमन का प्रतीक है उसका साक्षी बनने के लिए आपको विदेश जाने को कोई जरूरत नहीं है तो फिर आपको कैसा लगेगा? आपने एकदम सही पढ़ा भारत में भी टूरिस्ट चेरी ब्लॉसम का लुत्फ उठा सकते हैं।
cherry blossom in india
सिक्किम: चेरी ब्लॉसम देखने के लिए आप सिक्किम की यात्रा की योजना बना सकते हैं, जहां कई चेरी के पेड़ हैं जो वसंत ऋतु में खूबसूरती से खिल उठते हैं। गंगटोक, नामची और रावंगला चेरी ब्लॉसम देखने के लिए शांत वातावरण प्रदान करते हैं।
जीरो वैली: अरुणाचल प्रदेश में जीरो वैली चेरी ब्लॉसम देखने के लिए एक और खूबसूरत जगह है। यह क्षेत्र अपने प्राकृतिक परिदृश्यों और जीवंत चेरी ब्लॉसम के लिए काफी फेमस है। सर्दियों के महीनों के दौरान, यहां का नजारा देखते ही बनता है।
शिलांग: मेघालय की राजधानी शिलांग भी भारत में चेरी ब्लॉसम देखने के लिए एक शानदार जगह है। यहां हर साल नवंबर में एक भव्य चेरी ब्लॉसम उत्सव भी होता है। शिलांग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल दुनिया भर से पर्यटकों और फोटोग्राफरों को आकर्षित करता है। ऐसे में आप यहां जाने का प्लान भी कर सकते हैं।
