श्रावण स्पेशल रामेश्वरम-मदुरै पैकेज, भगवान शिव के दर्शन के साथ घूमिए दक्षिण भारत

Shravan Special Tour Package: शिवभक्तों के लिए ये श्रावण यात्रा बेहद खास होने वाली है। रामेश्वरम-मदुरै पैकेज में क्या-क्या देखने को मिलेगा यहां डिटेल में इसकी जानकारी दी गई है।

Shravan Special Tour Package: अगर आप इस सावन भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। 3 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है जिसमें आपको प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर, धनुषकोडी और पंचमुखी हनुमान मंदिर के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इस यात्रा में धार्मिक दर्शन के साथ दक्षिण भारत की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी। 14 या फिर 21 अगस्त के लिए आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Shravan Special Tour Package

श्रावण स्पेशल पैकेज

मदुरै पहुंचकर मीनाक्षी मंदिर के दर्शन

यात्रा की शुरुआत मदुरै से होगी। पहले दिन दोपहर करीब 3:25 बजे मदुरै एयरपोर्ट पहुंचना होगा। एयरपोर्ट से आपको होटल ले जाया जाएगा, जहां चेक-इन करने के बाद आप कुछ देर आराम कर सकते हैं और तरोताजा हो सकते हैं। शाम के समय आपको प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। मदुरै का यह मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां दर्शन करने के बाद आप वापस होटल लौटेंगे। रात में होटल में डिनर होगा और यहीं रात में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

End of Feed