Shimla Tourism: पर्यटन की रौनक से गुलजार हुआ शिमला, खूबसूरती ने खींचा पर्यटकों का ध्यान

Shimla Tourist Attractions: प्राकृतिक सौंदर्य से शिमला एक बार फिर से पर्यटकों का दिल जीत रहा है। शिमला में पर्यटन अपने प्राचीन स्वरूप में लौटता नजर आ रहा है। पहले की ही तरह अब लोक फिर से यादगार अनुभवों के लिए शिमला जाना पसंद कर रहे हैं। पर्यटन विभाग को शिमला में और अधिक भीड़ की उम्मीद है।

Shimla Tourism Boom: हिमाचल की राजधानी शिमला एक बार फिर अपने पूरे शबाब पर है। बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए देशभर से लोग शिमला का रुख कर रहे हैं। हरियाली, ठंडी हवाएं और पहाड़ी वादियों की दिलकश खूबसूरती पर्यटकों का ध्यान खींच रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिमला के स्थानीय होटलों, गेस्ट हाउसों और होमस्टे में इस सप्ताहांत में लगभग 90% बुकिंग हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उतराखण्ड, यूपी और गुजरात से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला घूमने जा रहे हैं। मॉल रोड, रिज मैदान, लक्कड़ बाजार, कुफरी और नारकंडा जो शिमला के फेमस टूरिस्ट स्पॉट हैं वहां सुबह से देर रात तक चहल-पहल देखने को मिल रही है।

End of Feed