Shimla Itinerary: शिमला जाने का प्लान? जानें बेस्ट टाइम, मौसम और जरूरी टिप्स

Shimla Itinerary: शिमला, हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख हिल स्टेशन है। अगर शिमला घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यात्रा से पहले आपको क्या-क्या तैयारी करनी चाहिए उसे ट्रैवल गाइड के माध्यम से यहां डिटेल में समझाया गया है।

Shimla Itinerary: शिमला अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है जहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां की हलचल भरी गलियां और पहाड़ी दृश्य हर मौसम में एक अलग अनुभव प्रदान करते हैं। शिमला (shimla travel tips) कब घूमने जाएं ये हर मौसम के अनुसार अलग होता है। यहां हम आपको शिमला जाने के लिए सर्वोत्तम समय, मौसम की स्थिति और कुछ महत्वपूर्ण यात्रा टिप्स बताएंगे जो आपके बेहद काम आएगा।

Shimla travel guide

शिमला जाने का प्लान

यात्रा का सर्वोत्तम समय

शिमला जाने का सबसे बेस्ट टाइम मार्च से जून के बीच होता है। इस दौरान तापमान 15°C से 30°C के बीच रहता है, जो गर्मियों में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में काफी कम है। इस समय शिमला में लंबी सैर करने, ट्रेकिंग करने और मॉल रोड पर घूमने का आनंद लिया जा सकता है। हालांकि, इस समय शिमला में भीड़-भाड़ बढ़ जाती है और होटल के किराए भी बढ़ जाते हैं।

End of Feed