शनि जयंती आज, भारत में कहां है शनिदेव का सबसे बड़ा मंदिर, यहां से लें रूट से लेकर दर्शन तक पूरी जानकारी

Shani Shingnapur Travel Guide: शनि जयंती पर पढ़ें महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर की आसान ट्रैवल गाइड। यहां जानें मंदिर की खासियत, दर्शन का सही समय, कैसे पहुंचें और यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें।

Shani Shingnapur Travel Guide: शनि जयंती का दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस मौके पर देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, लेकिन महाराष्ट्र का शनि शिंगणापुर धाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। यह मंदिर अपनी अनोखी परंपराओं और गहरी आस्था के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां शनिदेव खुले आसमान के नीचे विराजमान हैं और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है। हर साल लाखों लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं और जीवन की परेशानियों से राहत की कामना करते हैं। अगर आप भी शनि जयंती के मौके पर शनि शिंगणापुर जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यहां की यात्रा, दर्शन व्यवस्था और जरूरी बातों की जानकारी जरूर ले लें। इससे आपकी ट्रिप आसान और आरामदायक हो सकती है।

Shani Shingnapur Travel Guide Bharat ka sabse bada shani mandir

भारत का सबसे बड़ा शनि मंदिर, देखें पूरी ट्रैवल गाइड

महाराष्ट्र में है शनिदेव का प्रसिद्ध धाम

शनि शिंगणापुर मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। यह जगह शिरडी से करीब 70 किलोमीटर दूर पड़ती है। माना जाता है कि यहां स्थापित काले पत्थर की शिला स्वयंभू शनिदेव का स्वरूप है। यही वजह है कि इस मंदिर को देश में शनिदेव का सबसे बड़ा (biggest shani mandir) और प्रसिद्ध धाम माना जाता है। यहां हर शनिवार और खासतौर पर शनि जयंती पर भारी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।

End of Feed