दुनिया के सबसे शांत देशों की लिस्ट में शामिल हैं एशिया की ये 2 खूबसूरत जगहें, यहां मिलेगा असली सुकून

Safest Travel Destinations: अगर आप ऐसी छुट्टी प्लान करना चाहते हैं जहां घूमने के साथ-साथ मन को भी सुकून मिले, तो सिंगापुर और जापान बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

Safest Travel Destinations: अगर आप अपनी अगली ट्रिप के लिए ऐसी जगह तलाश रहे हैं जहां सुकून हो, सुरक्षा हो और बिना किसी परेशानी के घूमने का मौका मिले, तो एशिया के दो शानदार देश सिंगापुर और जापान आपकी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। ग्लोबल पीस इंडेक्स (Global Peace Index) की रिपोर्ट में इन देशों को दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशों में जगह मिली है। ऐसे में अगर आप भीड़भाड़ से हटकर सुकून की तलाश में हैं और आपका बजट भी अच्छा खासा है तो ये दोनों देश आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

Safest Travel Destinations

दुनिया के सबसे शांत देश

इस लिस्ट को तैयार करते समय कई चीजों जैसे- अपराध की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, हिंसा, राजनीतिक स्थिरता और संघर्ष से जुड़ी घटनाएं को ध्यान में रखा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में शांति का स्तर पिछले कुछ सालों में चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन कुछ देश अब भी अपनी सुरक्षा और स्थिरता के लिए पहचाने जाते हैं।

End of Feed