Road Trips: समुद्री हवा से लेकर खूबसूरत सड़कों तक, कोस्टल रोड ट्रिप का अलग ही है आनंद

Coastal Route: भारत में कोस्टल रोड ट्रिप एक ऐसा अनुभव प्रदान करते हैं जो कभी कम नहीं होता। इस ट्रिप के बाद आप तरोताजा होने के साथ ही रोमांच से भर उठते हैं। ऐसे में रोमांच और साहसिक यात्रा की अगर आपको तलाश है तो फिर आप सोलो ट्रिप पर इन 3 रोड ट्रिप पर निकल सकते हैं। समुद्री हवा से लेकर खूबसूरत सड़कों तक आपका सफर बेहद सुहावना होगा।

कोस्टल रोड ट्रिप का रोमांच पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। कोस्टल रोड ट्रिप भारत में कुछ सबसे लुभावने ड्राइव का वादा भी करती हैं। शांत समुद्र तट की सड़कों से लेकर खूबसूरत नजारों तक यात्रा के दौरान समुद्र लगभग आपके पहियों तक आता हुआ आपको प्रतीत हो जाएगा। ये तीन रोड ट्रिप देश के समुद्र तटों के साथ-साथ इसकी असीम सुंदरता को भी प्रदर्शित करती हैं। ऐसे में आप एक ऐसी यात्रा के लिए तैयार हो जाएं जो हर मोड़ पर आपको एक नया अनुभव प्रदान करेंगी।

पुडुचेरी से महाबलीपुरम: इस लिस्ट में नंबर 1 पर पुडुचेरी से महाबलीपुरम रोड ट्रिप को शामिल किया गया है। लगभग 100 किमी की दूरी को आप ड्राइव के माध्यम से 2-3 घंटे में कवर कर लेंगे। इस रूट की खासियत ये है कि आपको बंगाल की खाड़ी के किनारे एक शानदार सी का मजा मिलेगा। महाबलीपुरम मंदिर, सेरेनीटी बीच, ऑरोविल यहां के प्रमुख आकर्षण है। रूट: पुडुचेरी –ऑरोविल –कुवाथुर –महाबलीपुरम

End of Feed